फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में भूमि हड़पने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र में धोखे से भूमि हड़पने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व में उन्होंने थाने में शिकायत दी थी, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में सुद्धोवाला निवासी जगमोहन सिंह नेगी में बताया कि वह वर्ष 2014 में सहारनपुर में तैनात थे। इस दौरान अरविंद पाल और अनिल राणा ने उनकी पत्नी आशा नेगी को धोखे से 10 बिस्वा भूमि सेलाकुई में बेची थी। दोनों ने जमीन की पैमाइश कर कब्जा भी दिया था। इस पर वर्ष 2017 में मकान भी बनाया। बताया कि 2023 में अनिल राणा ने अकबरूदीन के साथ मिलकर उनकी जमीन की बाउंड्रीवाल तोड़ दी और मकान तोड़ने की धमकी भी दी है। बताया कि डर के कारण वह मकान किराये पर देकर सुद्धोवाला में किराये पर रह रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि एसआईटी में शिकायत के बाद उन्होंने अपने साथ एक और व्यक्ति विनय उनियाल को भी शामिल कर लिया। बताया कि आरोपियों ने उनकी पत्नी की मौत होने के बाद ही भूमि कब्जाने की कुटिल चाल चली थी। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें