फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में तीन तलाक में पति पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पति, सास, ननद और जेठ पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र की एक महिला 14 दिसंबर 2022 को उनका निकाह जीवनगढ़ निवासी फारुख के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद पति, सास शकीला, नंद सेबी और जेठ कादिर उन्हें कम दहेज लाने के कारण ताना देने लगे। बेटी के पैदा होते ही कम दहेज लाने का ताना देते हुए मारपीट कर उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद मायके से दो लाख रुपये लाने के लिए कहते थे। मना करने पर मारपीट कर दी और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पति के खिलाफ तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न में पति, सास, ननद और जेठ के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें