फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रिजाॅर्ट में घुसकर मारपीट, कब्जे के प्रयास के आरोप में चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIराजपुर थानाक्षेत्र के आइटी पार्क स्थित एक रिजाॅर्ट में घुसकर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। इस मामले में रिजाॅर्ट स्वामी की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पुनीत धनोला निवासी मजाड़ा सहस्त्रधारा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में ग्राम मजाड़ा में जमीन खरीदकर रिवर डेल रिजाॅर्ट बनाया था। मंगलवार सुबह राजेंद्र नेगी, भरत नेगी और कमल रावत अपने साथ 25-30 लोगों को लेकर रिजाॅर्ट पर कब्जा करने के लिए पहुंचे। वह अपने साथ जेसीबी मशीन भी लाए थे। आरोप है कि इन लोगों के हाथ में लाठी डंडे भी थे। आरोपियों ने कर्मचारियों से मारपीट की। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि राजेंद्र नेगी, भरत नेगी, कमल रावत व अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें