विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक ट्रैक्टर चालक से चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में ढकरानी निवासी शाहरुख ने बताया कि वह क्रशर में ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। बताया कि 11 मार्च को वह ट्रैक्टर को खड़ा करने के बाद आ रहा था। इस दौरान ढकरानी निवासी सरफाराज, इशरार, रिहान और अमीर ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि सरफराज ने उसका गला भी घोंट दिया। उसे सरफराज और अन्य लोगों से जान का खतरा है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।