फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक सवार की मौत पर डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कालसी के जोहड़ी निवासी मृतक के भाई अंकित चौहान ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि नौ अप्रैल को उनका भाई प्रदीप चौहान सामान खरीदने के लिए विकासनगर आया था। वापसी में सुबह करीब 11:30 बजे रसूलपुर के पास एक डंपर ने तेजी और लापरवाही से उनके भाई की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बताया कि उनके भाई को गंभीर चोटें आईं और दुर्घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें