फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवकों को डंपर से कुचलने के मामले में चालक पर मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Jun 2025 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के लांघा तिराहे के पास दो बाइक सवार युवकों को डंपर से कुचलने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुर्घटना में सहसपुर निवासी बाइक सवार आजम (21) पुत्र शहीद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरे युवक के पैर डंपर के पहिए के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे बाइक सवार को हल्की फुल्की चोटें आई थीं। नौ जून की दोपहर लांघा तिराहे से पास सड़क पर फैली रेत से एक बाइक फिसल गई। बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए थे। वहीं, तीसरा युवक छिटक कर सड़क किनारे जा गिरा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार डंपर सड़क पर गिरे दोनों युवकों को कुचल कर निकल गया। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सहसपुर निवासी आजम (21) पुत्र शहीद की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे बाइक सवार युवक सहसपुर निवासी आशिक पुत्र खालिद के एक पैर पर डंपर का पहिया चढ़ गया था। तीसरे बाइक सवार युवक सहसपुर निवासी फरमान पुत्र फुरकत अली को हल्की फुल्की चोटें आई थी।बताया कि मृतक आजम के पिता शहीद ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि चालक ने लापरवाही से डंपर विपरीत दिशा में ले जाकर बाइक को टक्कर मारी और दुर्घटना के बाद भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का कारण बनने आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि डंपर चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें