फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टक्कर मारने पर बाइक चालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। ढालीपुर में स्कूटर सवार को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर रही है। ढालीपुर निवासी सागर थापा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 28 मार्च को उनके पिता कार्यालय से ड्यूटी पूरी कर स्कूटर से घर आ रहे थे। हिमाचल नंबर की एक बाइक सवार ने उनके पिता के स्कूटर को टक्कर मार दी। बाइक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। बताया कि दुर्घटना में उनके पिता को गंभीर चोटें आईं। उनके पिता का स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें