फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एटीएम क्लोन कर एक लाख की ठगी में चार साल बाद मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख रुपये की साइबर ठगी में चार साल बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसबीआई के अधिकृत अधिवक्ता विजय भूषण पांडे ने इसे लेकर न्यायालय में शिकायत की थी। उन्होंने कोर्ट को बताया, एसबीआई की शाखा में सरोजनी देवी का अकाउंट है। सात अक्तूबर 2019 से 12 अक्तूबर 2019 के बीच उनके साथ साइबर ठगी हुई। एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। जांच में पाया गया कि एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर इस्तेमाल किया गया। एसएसपी कार्यालय और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें