नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में सेलाकुई थाना पुलिस ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। सेलाकुई थाना पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।