फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रियल एस्टेट कारोबारी की आत्महत्या में तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- आत्महत्या से पहले कारोबारी ने वीडियो में लिए तीनों आरोपियों के नाम
I
I

I
I- 21 फरवरी को फंदे पर लटका मिला था कारोबारी का शव
I
I
I
I शहर के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया जिसमें वह अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। एक सुसाइड नोट भी कारोबारी के कमरे से मिला था। वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iघटना 21 फरवरी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जीएमएस रोड स्थित सॉलिटेयर एवेन्यू में रहने वाले मोहित भटेजा रियल एस्टेट कारोबारी थे। गत 21 फरवरी की देर शाम भटेजा की पत्नी आंचल भटेजा अपने बेटे के साथ किसी काम से बाहर गई हुई थीं। इस दौरान भटेजा ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। आंचल वापस आईं तो देखा कि उनके पति फंदे पर लटके हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहित भटेजा को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां सुसाइड नोट बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके अलावा उनके मोबाइल में एक वीडियो भी था। उस वीडियो में भटेजा ने प्रवेश कुमार मित्तल, उनके बेटे राघव मित्तल और मनिराल डोभाल निवासी दून ट्रफलगर अपार्टमेंट का नाम लिया। इस मामले में मोहित की पत्नी आंचल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इन तीनों ने मोहित से पैसे उधार लिए थे। अब इस पैसे को वे तीनों लौटा नहीं रहे थे। इसके साथ ही तीनों ने मोहित भटेजा के खिलाफ एक झूठा प्रार्थनापत्र एसटीएफ को भी दिया। आंचल के अनुसार इस मामले में मोहित ने डीजीपी, आईजी और एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत की थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह मजबूर हो गए। तीनों की प्रताड़ना से मजबूर होकर उनके पति ने आत्महत्या कर ली। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें