फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फर्जी दस्तावेज पर प्लॉट बेचने के आरोप में तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलरों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर दो प्लॉट बेच दिए। इसके बाद प्लॉट पर जबरन कब्जा भी दिला दिया। प्लॉट महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना पुलिस को नेहा रुहेला निवासी गुजरोवाली रायपुर व अर्चना रोहिला निवासी रेसकोर्स ने बताया कि उन्होंने 2021 में झाझरा में दो प्लॉट खरीदे थे। प्लॉट के पूर्व मालिक सोमेंद्र कुमार ने प्रॉपर्टी डीलर नवल पंत व अनूप नेगी के साथ मिलकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर प्लॉट बेच दिए। पीड़िताओं ने शिकायत कर बताया कि इस मामले में गढ़वाल आयुक्त से भी शिकायत की गई थी। 2023 गढ़वाल कमिश्नर की ओर से मामले में कार्रवाई के निर्देश भी किए गए थे। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें