फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष समेत 150 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष समेत 150 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर नंदकिशोर भट्ट ने बताया कि 13 फरवरी को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध और उनकी मांगों के समर्थन में एक रैली निकाली गई। विकास नेगी और कुंदन नेगी के साथ 50 से 60 लोग रैली के रूप में आयकर तिराहा स्थित बैरियर पहुंचे थे। यहां मौजूद पुलिस ने सचिवालय व पुलिस मुख्यालय जाने से रोका। उन्होंने उग्र होकर नारेबाजी की और सचिवालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ एकत्र कर धारा 144 का उल्लंघन किया गया। इसी तरह मंगलवार को भी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर के नेतृत्व में करीब 100 लोगों ने रैली निकाली और 144 का उल्लंघन किया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें