फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाल श्रमिकों से काम करवाने पर चार प्रतिष्ठान मालिकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने हरबर्टपुर क्षेत्र के चार प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स ने छापामारी के दौरान चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया था। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अमित थपलियाल ने प्रतिष्ठान मालिकों के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर राणा ऑटो रिपेयरिंग के संचालक सहसपुर थाना क्षेत्र के तिमली गांव निवासी समीर, चिकन ढाबा के संचालक हरबर्टपुर के आसन बाग निवासी आसिफ, भारत ऑटो रिपेयरिंग के संचालक ढालीपुर निवासी हसन और श्री संतोषी देवी रेस्टोरेंट की संचालिका नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें