फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बहू को पीटने पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




बहू से मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में कोतवाली पुलिस से ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर बलवा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




ढकरानी निवासी गुलिस्ता ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि ढकरानी निवासी उनकी सास नसीमा, ससुर इस्लाम, देवर आमिर खान, शाहरुख, फारुख, जावीद, ननद मुस्कान, देवरानी नानी आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग झूठे आरोप लगाकर उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें