फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी मार्ग पर कार पलटी और ऑटो से टकराई, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गई। हादसे में कार और ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कार मसूरी से दून की ओर आ रही थी। अचानक वह डीआईटी के सामने पलट गई। पलटते हुए कार वहां से गुजर रहे ऑटो से भी टकरा गई। हादसे में ऑटो चालक गुलफाम निवासी मक्कावाला, राजपुर घायल हो गया। जबकि, कार में सवार स्लोक कन्नौजिया निवासी डालनवाला, रौनक श्रीवास्तव निवासी प्रीतम रोड, अर्नव सिंघल निवासी गंगोत्री विहार, धीरेंद्र शेखरी निवासी रेसकोर्स, हृदय वचानी निवासी इंदरबाबा मार्ग और कृशंग महाजन निवासी आमबाग कॉलोनी, राजपुर रोड भी घायल हो गए। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें