I
IIमसूरी से देहरादून आ रही एक कार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना मसूरी थानाक्षेत्र के चूनाखाला की है। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में बाइक सवार देव और देवेंद्र निवासी बीकानेर राजस्थान और स्कूटी सवार निखिल निवासी पटेलनगर व ऋषभ निवासी रेस्ट कैंप देहरादून घायल हुए हैं। देव की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक भूरा निवासी शाहबाद रामपुर उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया है। I