फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी में खाई में गिरी कार, महिला की मौत, घनसाली में हुए हादसे में एक की मौत

Thu, 24 Oct 2019 11:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज सुबह पौड़ी जिले के सतपुली में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। आज सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास सतपुली में कुल्हाड बैंड के पास एक कार खाई में गिर गई। बताया गया कि उक्त वाहन में तीन लोग सवार थे। 

विज्ञापन


हादसे में राजेश शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा , उम्र 47 वर्ष और उत्तम शर्मा पुत्र राजेश शर्मा उम्र 17 वर्ष घायल हैं। आरती शर्मा पत्नी राजेश शर्मा उम्र 37 वर्ष की हादसे में मौत हो गई है। घायलों को कोटद्वार स्थित अस्पताल में ले जाया गया है। वाहन श्रीनगर से कोटद्वार जा रहा था।

घनसाली में हुए हादसे में एक की मौत

वहीं टिहरी जिले के घनसाली में सेंदुल पटुड़ गांव मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हुई है। बताया गया कि अपर केमर की सेंदुल पटुड़ गांव मोटर मार्ग पर सुबह 11 बजे के करीब खोला निवासी श्याम सिंह पुत्र श्यालक सिंह उम्र 52 वर्ष चमियाला से पटुड़ गांव अपनी यूटिलिटी वाहन (संख्या यूके 09 टीए 0476) से सीमेंट व सरिया लेकर जा रहा था। 
विज्ञापन


तभी बनशु के पास सड़क सकरी व खराब होने के कारण गाड़ी सीधे सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी, जिसमें चालक श्याम सिंह बिष्ट पुत्र सालक सिंह मौजूद था। ग्रामीणों द्वारा तहसील प्रशासन को सूचना दी गई। जिसके बाद एसडीएम पी एस चौहान ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें