रामनगर के डॉक्टर केके अग्रवाल के परिवार के साथ काशीपुर जाते वक्त एक बड़ा हादसा हुआ।
शनिवार रात केके अग्रवाल अपने परिवार के साथ काशीपुर जा रहे थे। तभी बेटे को नींद का झोंका आने से कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक की जान चली गई।
पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई। गाड़ी में सवार चार लोगों में से तीन की जान बच गई। लेकिन एक चार साल का बच्चा आग की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।