एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षकों की जागरूकता और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाना था। स्कूल के निदेशक पंकज होलकर ने कहा कि बच्चों को साइबर सुरक्षा व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहना चाहिए। गर्वित दुग्गल व रुचि शर्मा ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रधानाचार्या हरलीन कौर चौधरी, मानसी सिंघल, मनीष त्यागी आदि मौजूद रहे।