फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल से कैंट विस क्षेत्र का नहीं हो पाया विकास : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई सभा में बोले प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र का पिछले 40 वर्षों से समग्र विकास नहीं हो पाया है। जनता ने बार-बार भाजपा को मौका दिया, लेकिन घोषणाओं के सिवा कोई ठोस परिणाम नहीं मिला। आज भी कैंट विधानसभा के कई इलाकों में सड़क, पेयजल, सीवर, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार जैसी बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। नवीन जोशी ने कांग्रेस की विकास की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस को इस क्षेत्र में अवसर मिला तो विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें