उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक कैंटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा स्वाला के पास हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक महिला घायल है।
बताया कि वाहन संख्या यूके03सीए1177 में चार लोग सवार थे। वाहन लोहाघाट से चल्थी जा रहा था। हादसे में ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हुई है।
मृतकों के नाम अनिता भट्ट पुत्री शंकर दत्त भट्ट कोट अमोड़ी, चंचल कापड़ी निवासी जयगांव जैतोली और दिनेश सिंह पुत्र डूंगर सिंह धुनाघाट हैं।