अंकिता भंडारी की आत्म शांति और हत्याकांड के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन से गांधी पार्क, घंटाघर होते हुए राजपुर रोड तक कैंडल मार्च निकाला। गांधी पार्क में अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा का आयोजन भी किया गया। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना के बाद जिस प्रकार रातोंरात सुबूत नष्ट करने के लिए भाजपा नेता के रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की गई। उससे स्पष्ट होता है कि अपराधियों को राज्य सरकार का खुला संरक्षण मिला हुआ है। कैंडल मार्च निकालने वालों में गरिमा दसौनी, गोदावरी थापली, मनीष नागपाल, महेंद्र नेगी, बिजेंद्र पाल, आशा मनोरमा शर्मा, आशा टम्टा, राजेश चमोली, अमरजीत सिंह, अनिल बसनैत आदि शामिल रहे। मा.सि.रि.