फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रोजगार मेला में 55 चयनित, 18 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Sat, 31 Oct 2026 08:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। शनिवार को विशिष्ट सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 55 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनमें से 18 को अंतिम रूप से नौकरी मिली। मेले की अध्यक्षता विशिष्ट सेवायोजन अधिकारी विनीता बडोनी ने की। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की आठ कंपनियों ने भाग लिया। कुल 216 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन क्यूआर कोड और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराया था। चयनित 55 अभ्यर्थियों में से 37 को दूसरे राउंड के लिए चुना गया है। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, कालसी के 28 छात्र-छात्राओं ने भी मेले का भ्रमण किया। इन छात्र-छात्राओं की कॅरिअर काउंसिलिंग भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें