फोटो
सेलाकुई। सुभारती अस्पताल और आरपी ऑटोस्टाइल कंपनी की ओर से सेलाकुई में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल लोगों को कैंसर की बीमारी के प्रति जागरूक करना था, बल्कि इसके बचाव, उपचार और रोकथाम के लिए बढ़ावा देना भी था। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सुभारती अस्पताल के प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर ने कहा कि कैंसर दुनिया भर में एक प्रमुख स्वास्थ्य चिंता का विषय है, यह वैश्विक स्तर पर हृदय संबंधित रोग के बाद मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। कहा कि अगले दो दशकों में वार्षिक कैंसर के मामले वर्तमान के 14 मिलियन से बढ़कर 22 मिलियन हो जाएंगे। इस मौके पर हरीश शर्मा, सन्नी धीमान, अक्षित बहुगुणा, ममता रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद