फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी ने बढ़ाई आवेदन की तिथि, 16 दिसंबर को देशभर में होगा नेट का एग्जाम

Sun, 14 Oct 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ugc
विज्ञापन
रिसर्च फेलोशिप के लिए होने वाली सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 15 अक्तूबर के बजाय 17 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीएसआईआर-यूजीसी नेट का आयोजन केवल देश के सर्वमान्य संस्थानों में रिसर्च फेलोशिप के लिए होता है। परीक्षा से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को रिसर्च के तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

यह प्रशिक्षण विभिन्न विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं या ऐसे संस्थानों में दिया जाता है, जहां बतौर फैकल्टी विशेषज्ञ या वैज्ञानिक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सीएसआईआर-यूजीसी नेट का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर थी। देशभर से आ रहे आवेदनों को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्तूबर कर दी गई है।

जूनियर रिसर्च फेलोशिप और केमिकल साइंसेज, अर्थ, ओधन, प्लेनेट्री साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज में लेक्चरर की नियुक्ति भी इसी परीक्षा से होती है। यूजीसी की ओर से सीएसआईआर-नेट का आयोजन किया जाएगा।

यह है वेबसाइट : www.csirhrdg.res.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें