अप्रशिक्षित शिक्षकों तथा विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को डीएलएड/ब्रिज कोर्स करने का एक और मौका मिल गया है। यह अंतिम मौका भी है। डीएलएड/ब्रिज कोर्स के आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर कर दी गई है।
इस संबंध में शासन को भेजे पत्र में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की डिप्टी सेक्रेटरी राशि शर्मा ने कहा कि डीएलएड आवेदन के लिए अब तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के पोर्टल पर डीएलएड/ब्रिज कोर्स की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक रही है। इसके बाद इसे 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनटीसीई) की मान्यता दिलाए जाने के लिए आंदोलन कर रहे बहुत से शिक्षकों ने अभी तक डीएलएड में आवेदन नहीं किया है।