वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के नाम पर किसी तरह का हुड़दंग नहीं होने दिया जाएगा।
डॉ. सदानंद दाते ने छात्र नेताओं से चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का अनुरोध किया है। एसएसपी ने डीएवी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विभिन्न संगठनों के छात्र नेताओं के साथ बैठक की।
उन्होंने छात्रों को लिंग दोह कमेटी की सिफारिश और नियमों का पालन करने की हिदायत दी। छात्र संगठनों ने भी सहयोग का भरोसा दिया है।