फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। महादेवी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शनिवार को शुभारंभ किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज पटेलनगर में आयोजित शिविर के उद्घाटन में पार्षद आलोक कुमार ने कहा कि इस तरह के शिविर छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। कार्यक्रम की संयोजिका किरण सिंह ने बताया कि शिविर में 22 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। एमकेपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा रस्तोगी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर जिसमें सभी धर्म व जाति की छात्राएं एक दूसरे के साथ रहती हैं। इससे आपस में प्यार बढ़ता है। मुख्य प्रशिक्षक राजू शाही, सुशील सिंह कैंतूरा व मोहित ने छात्राओं को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक नवानी, नीरज जैन, युवराज, संजय कुमार गर्ग, राजकुमार आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें