नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों के चालान किए गए। फुटपाथ पर रखी मेज, होर्डिंग्स और बोर्ड जब्त किए गए।
बृहस्पतिवार को पालिका की टीम ने कर अधीक्षक मोहित पाठक के नेतृत्व में मुख्य बाजार में अभियान चलाया। अस्पताल रोड से पहाड़ी गली तक अभियान चला। कार्रवाई होती देख लोगों ने फुटपाथ पर रखे सामान को समेटना शुरू कर दिया। सामान जब्त करने पर दुकानदार पालिका कर्मियों से फरियाद भी करते नजर आए। पालिका कर्मियों ने फुटपाथ पर रखे सामान को हटवाया। भविष्य में सामान सजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम में विनोद डिमरी, सुनील कुमार, सुरेंद्र चौहान, नवनीत गुप्ता, जगमोहन रावत शामिल रहे।