फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र पर तेजाब फेंकने के मामले में खंगाले कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIबुधवार दोपहर की घटना, पुलिस मामले में बारीकी से कर रही जांच
I
I
I
Iकक्षा सात के छात्र पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र पर जो पदार्थ फेंका था वह तेजाब ही था या कुछ और है। वहीं, अब तक छात्र के परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी दिलीप चौधरी का बेटा तेजस्वी कक्षा सात का छात्र है। बुधवार दोपहर वह साइकिल से पास ही एक गली में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच तीन युवकों ने उसे रोक लिया और तेजाब फेंक दिया था। इससे उसका हाथ और उंगली जख्मी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iछात्र ने ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक को मामले की जानकारी दी थी। शिक्षक ने छात्र के परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर गए थे। वहीं, सूचना पर पुलिस छात्र के घर पहुंची थी और जानकारी ली थी लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया था। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र के ऊपर कौन सा ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया था।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें