II
- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग मंदिरों में चलाया सफाई अभियान
I
I
I
Iकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भगवान श्रीराम दरबार व देवी-देवताओं के मंदिरों और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। मंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूरे देश में उत्साह और दीपावली जैसा माहौल बना है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दो फरवरी को मंत्रिमंडल अयोध्या जाएगा। उसके बाद हर विधानसभा से दिन तय करके लोग अयोध्या धाम जाएंगे।
I
I
I
Iभगत सिंह चौक स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 500 साल की तपस्या के बाद भगवान श्रीराम अपने स्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर कहा कि चुनाव में राहुल गांधी जनेउधारी हिंदू बन जाते हैं, लेकिन भगवान श्रीराम मंदिर के बन जाने से कांग्रेस नेताओं को परेशानी हो रही है। इस अवसर पर मोहन पेटवाल, कुशाल राणा आदि मौजूद रहे।I