फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पहाड़ के रेलवे स्टेशनों पर सुनियोजित होंगी टाउनशिप, जानें ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन से जुड़ा अपडेट

Sat, 23 Dec 2023 06:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

रेलवे स्टेशन के निकट अनियमित निर्माण से यात्रियों को होने वाली असुविधा व स्टेशन के सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए आवास विभाग स्टेशनों की 400 मीटर सीमा में निर्माण पर रोक व मास्टर प्लान का प्रस्ताव लाया था। इस पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन के 11 स्टेशनों के आसपास के 400 मीटर दायरे में सुनियोजित टाउनशिप व बाजार नजर आएंगे। इसके लिए सरकार ने एक साल की अवधि के लिए सभी तरह के निर्माण पर रोक लगाते हुए मास्टर प्लान बनाने का निर्णय लिया है।

 

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत योगनगरी ऋषिकेश, शिवपुरी, व्यासी, सिराला, चिलगढ़ मल्ला, मलेथा, श्रीनगर, धारी देवी, तिलाणी, घोलतीर व गौचर रेलवे स्टेशन भी निर्माणाधीन हैं। भविष्य में यहां पर्यटकों, श्रद्धालुओं की संभावनाओं को देखते हुए आसपास के इलाकों में लोग निर्माण करने लगे हैं।

विज्ञापन


सुनियोजित निर्माण होने से बढ़ेगी खूबसूरती
रेलवे स्टेशन के निकट अनियमित निर्माण से यात्रियों को होने वाली असुविधा व स्टेशन के सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए आवास विभाग स्टेशनों की 400 मीटर सीमा में निर्माण पर रोक व मास्टर प्लान का प्रस्ताव लाया था। इस पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: बदरी-केदार मंदिर समिति में नियुक्तियों में नहीं होगी मनमानी, दूर होगी वेतन विसंगतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन क्षेत्रों में मास्टर प्लान के बाद ही निर्माण होंगे।आवास विभाग ने काम जल्द पूरा करने का दावा किया है। मास्टर प्लान बनने से इस क्षेत्र में सीवर लाइन, सड़क, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं आसान होंगी। सुनियोजित निर्माण होने से खूबसूरती भी बढ़ेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें