राज्य आंदोलनकारियों की मांगों के समर्थन में कचहरी शहीद स्थल पर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों से मिलने सोमवार दोपहर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे। मंत्री ने शहीद स्थल के आगे मत्था टेककर शहीदों को नमन किया। मंत्री के आश्वासन धरने समाप्त हो गया।
मंत्री ने अनशन पर बैठे रेनू नेगी, सरोजनी थपलियाल, शेर सिंह रावत और शिव राज सिंह रावत से कहा कि राज्यपाल के यहां से 10 प्रतिशत आरक्षण पास हो गया। इसका श्रेय उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को दिया। कहा कि उनकी एक मांग पूरी हो चुकी है। दूसरी पर भी बात की जाएगी। मंत्री के आश्वासन पर आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की। इसके बाद मंत्री ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
धरने पर ओमी उनियाल, वीरेंद्र पोखरियाल, विजयेश नवानी, विनय उनियाल, हरदीप सिंह, विजय प्रताप मल्ल, आशीष उनियाल, राजेश नेगी, जगदीश चौहान, क्रांति अभिषेक, सुधीर नारायण शर्मा, विकास रावत, खुशपाल सिंह परमार, जगदीश पंत, शांति प्रसाद भट्ट, नत्थी सिंह रावत, शिवराज सिंह रावत, सुनीता ठाकुर, बाल गोविंद डोभाल, यशवंत सिंह रावत, जगमोहन रावत, रामकिशन, शैलेश सेमवाल, माया डिमरी, नरेंद्र ध्यानी, सुधीर नारायण शर्मा, दुर्गा बहादुर क्षेत्री, हरीश पाठक आदि मौजूद रहे।
Iअरुणाचल के छात्रों को बांधी बहनों ने राखीI
जनजातीय विद्यालय दून संस्कृति स्कूल में अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के जनजातीय छात्रों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। उत्तराखंड की छात्राओं ने दूसरे राज्यों के छात्रों को राखी बांधी और शिक्षिकाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आयोजक ऋत्विक विजय, थापा, शिखा मौजूद रहे।