फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की हालत खराब, मोदी का मैजिक बरकरार : गणेश जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकैबिनेट मंत्री बोले- तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी, राज्य की पांचों सीटें जीतेगी भाजपाI
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब और मोदी का मैजिक बरकरार है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर से बहुमत मिलने जा रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ की रैली में अभूतपूर्व भीड़ ने साबित कर दिया कि उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा को मिलने जा रही हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, केंद्र और राज्य सरकार लगातार जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। जिसका सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिल रहा है। कहा दुनिया में मोदी सरकार ने भारत का सम्मान बढ़ाया है। कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है और मोदी का मैजिक बरकरार है। देश में भाजपा का परचम लहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश जोशी ने कहा कि ऐसा सुनाई आ रहा था कि कांग्रेस उत्तराखंड में राहुल गांधी को रैली के लिए बुला रही है, लेकिन भाजपा की पिथौरागढ़ की रैली को देखकर अब कांग्रेस हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी, राज्य मंत्री कैलाश पंत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, आदित्य चौहान, मीता सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राजेश नौटियाल, मीरा सकलानी, कुशाल राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें