फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: CM योगी से मुलाकात पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का जवाब, अन्य मुद्दों पर भी रखी अपनी बात

Sun, 04 Aug 2024 11:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के देहरादून में अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी पहुंचे। जहां उन्होंने उत्तराखंड आपदा, सीएम योगी से मुलाकात और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी शामिल हुए। सीएम योगी से मुलाकात पर कहा कि लखनऊ में सरकारी कार्यक्रम था। तो ऐसे में सीएम और राज्यपाल से प्रोटोकॉल के तहत मिलना होता है। वह हमारे राज्य से हैं। यह एक शिष्टाचार की मुलाकात थी।

विज्ञापन


उत्तराखंड के विकास पर की चर्चा
उत्तराखंड की चुनौतियों पर बोलते हुए कहा कि विकास की रफ्तार केंद्र में मोदी जी की सरकार और राज्य में धामी जी की सरकार जब से बनी है। तब से रफ्तार बहुत तेज है। सड़क, रेल और वायु मार्ग सभी मार्गों की रफ्तार तेजी से हुई है। भाजपा की सरकार ने सबसे ज्यादा काम हुआ है।

यूके के विकास के लिए केंद्र ने फंड जारी किया
आगे कहा कि उत्तराखंड में साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये हमें रेलवे के विकास के लिए हमे मिले हैं। चारों धामों पर नेशनल हाईवे बन रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों के लिए पैसा दिया है। एम्स के लिए सरकार ने फंड दिया है।
विज्ञापन




केदारनाथ सोना विवाद पर रखी अपनी बात
केदारनाथ के सोना विवाद पर धन सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ के लिए पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा काम किया है। मेडिकल, सड़क सभी काम किया है। सोना विवाद पर सरकार के मंत्रियों ने अपनी बात रखी है। उत्तराखंड भूस्खलन पर कहा कि सरकार जीरो ग्राउंड पर है। मैं भी चमोली और अन्य जिलों में दौरा कर रहा हूं। यहां हर साल आपदा आती है। जहां भी आपदा आती है तो सरकार मदद के लिए तैयार रहती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें