फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला के दस्तावेज चुराकर मैकेनिक ने अपने नाम करा ली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला के घर से दस्तावेज चोरी कर मैकेनिक ने उनकी मोटरसाइकिल अपने नाम करा ली। आरोपी ने उनकी कार की लोन एनओसी भी बैंक से हासिल कर ली। महिला की इस शिकायत पर जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट को तेजिंदर कौर निवासी जनरल विंग, प्रेमनगर ने शिकायत की है। उनका कहना है कि पिछले साल सितंबर में उनके घर से पर्स गायब हो गया था। पर्स में उनके कार व बाइक की आरसी, पैन कार्ड, आधार कार्ड और कुछ नकदी रखी थी। जब पर्स नहीं मिला तो उन्होंने दस्तावेज दोबारा जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने आरसी और अन्य दस्तावेज डीजी लॉकर पर अपलोड किए थे। उन्होंने पाया कि डीजी लॉकर पर उनकी मोटरसाइकिल की आरसी नहीं मिल रही है। जब उन्होंने मोटरसाइकिल के नंबर को सर्च कर देखा तो पता चला कि उनकी मोटरसाइकिल किसी जीशान के नाम पर हो गई है। जबकि, उन्होंने कभी मोटरसाइकिल नहीं बेची। वह उनके घर पर ही खड़ी हुई थी।
आरोपी बोला- आपके बेटे ने उधर ले रखे हैं दो लाख रुपये
इसके बाद उन्होंने अपनी कार की आरसी चेक की, हालांकि यह उनके ही नाम पर थी। इस कार पर लोन चल रहा था। उन्होंने बैंक से लोन की एनओसी मांगी तो पता चला कि जीशान नाम के व्यक्ति ने पहले ही एनओसी ले ली। तेजिंदर ने बताया कि जीशान उनकी बाइक की सर्विस करता था और उनके घर आता-जाता रहता था। जब उन्होंने जीशान से बात की तो उसने कहा कि उनके बेटे ने उनसे दो लाख रुपये उधार ले रखे हैं।महिला ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को बेदखल कर रखा है। ऐसे में कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें