फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए कांग्रेस निभाएगी सामाजिक जिम्मेदारी : करण माहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला स्थित एक वेडिंग पाइंट में सभा आयोजित कर कांग्रेस ने नशे के विरुद्ध फूंका जंग का बिगुल -नशे के खिलाफ क्षेत्र में अभियान चलाएगी कांग्रेस
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने रविवार को बरोटीवाला स्थित एक वेडिंग पाइंट में सभा आयोजित कर पछवादून में बड़े स्तर पर चल रहे नशे के कारोबार के विरुद्ध जंग का बिगुल फूंका। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के चलते प्रदेश की युवा पीढ़ी नशे का आदी हो रही है। कहा कि कांग्रेस भावी पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि क्षेत्र में नशे से हजारों घर बर्बाद हो रहे हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को नशा बेचा जा रहा है। इससे कानून व्यवस्था भी बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि अभिभावक इस बात का ध्यान रखें कि उनके बच्चे नशे की तरफ न बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन




टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी ने कहा कि जनता को यह सोचना होगा कि क्या कारण हैं, जिनकी वजह से पुलिस और प्रशासन नशा कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रहे। पीसीसी सदस्य संजय जैन ने नशे के विरुद्ध कार्यकर्ताओं से संकल्प पत्र भरवाए। कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर संकल्प पत्र भरवाएंगे। सभा का संचालन प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता तथा सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल, विनय जायसवाल, अभिनव ठाकुर, फुरकान अहमद, पिंकी रावत, दिनेश कुमार, यामीन अंसारी, विजय सूर्यांश एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें