फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar By-Election: उपचुनाव में जबरदस्त उत्साह, 75 फीसदी वोट पड़े, दस बजे के बाद पकड़ी मतदान ने रफ्तार

Sat, 03 Dec 2022 09:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Haridwar By-Election: 26 सितंबर को हरिद्वार जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान के सभी पदों पर चुनाव हो गया था। जबकि इस दौरान 20 गांव में वार्ड सदस्य के कुछ पद रिक्त रह गए थे। इन पदों पर अब दोबारा उपचुनाव कराया गया। 
विज्ञापन
उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव की तरह ही उपचुनाव में भी रुड़की ब्लॉक के साथ ही लक्सर, नारसन, खानपुर और भगवानपुर ब्लॉक के लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया। कई केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। वहीं वोटरों की संख्या कम होने के चलते मतदान स्थल पर शाम पांच बजे से पहले ही 70 से 75 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

विज्ञापन

हरिद्वार जिले में शनिवार को पंचायत उपचुनाव संपन्न हुआ। इसमें रुड़की ब्लॉक में 20 वार्डों में 48 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। लक्सर में 41 वार्ड सदस्यों के पदों पर 92 प्रत्याशी मैदान में थे। खानपुर ब्लॉक में 10 वार्ड सदस्यों के लिए 24 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नारसन ब्लॉक में 71 सीटों पर 148 प्रत्याशी मैदान में है।
 

इसी तरह भगवानपुर ब्लॉक में 28 वार्ड सदस्य के खाली पदों पर 59 दावेदार मैदान में है। सुबह आठ बजे पीठासीन अधिकारियों ने अपने सभी कागज तैयार कर मतदान के लिए केंद्र खोल दिए थे। कुछ केंद्रों पर लोग समय से पहुंच गए थे तो सुबह ठंड अधिक होने के चलते कुछ केंद्र सुनसान पड़े थे। 

विज्ञापन

करीब नौ बजे मतदान केंद्रों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। दस बजे तक अधिकतर केंद्रों पर 13 से 15 फीसदी तक मतदान हो पाया था। 10 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ती चली गई। ऐसे में अधिकतर केंद्रों पर दोपहर एक बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका था।

ये भी पढ़ें...Nursing Recruitment: फाइलों में घूम रही भर्ती की सेवा नियमावली, हाईकोर्ट की अनुमति के बाद नहीं बन पाए नियम
 

इसके बाद कुछ समय के लिए केंद्रों पर सन्नाटा दिखाई दिया। इस समय केवल पुलिसकर्मी और पीठासीन अधिकारी ही केंद्रों पर दिखाई दिए। शाम चार बजे तक सभी केंद्र पूरी तरह से सूने हो चुके थे। बीडीओ एसपी थपलियाल ने बताया कि पांच बजे के बाद पोलिंग पार्टियों ने सामान एकत्र कर स्ट्रांग रूम की ओर रवानगी ले ली थी। ओवरऑल ब्लॉक में 75.5 फीसदी तक मतदान हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें