देहरादून में एक बस कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। बस में चालक-परिचालक समेत पांच लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा डिपो की बस सुबह पांच बजे आईएसबीटी से रवाना हुई थी। देहरादून-हरिद्वार बाईपास में फ्लाईओवर के पास बस डिवाइडर पर चढ़ गई। चालक गुलाब सिंह ने बताया कि रेलवे ओवर ब्रिज से उतरते ही बने कट से एक कार आ रही थी। कार को बचाने के लिए चालक ने दूर से ही ब्रेक लगा दिए थे, लेकिन बस डिवाइडर पर चढ़ गई।