ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप चमधार में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बस में सवार 30 लोग सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री गंभीर घायल है जबकि अन्य चोटिल हैं। गंभीर घायल बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। ये भी पढ़ें...Uttarkashi: बाजार बंद, महापंचायत के लिए पुरोला जाने पर अड़े व्यापारी और हिंदू संगठन के लोगों को पुलिस ने रोका राजस्थान के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।