बुधवार शाम को न्यू टिहरी के चम्बा पुलिस लाइन के पास जंगल में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस पास छानबीन की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अधजला शव 5 से 6 दिन पुराना लग रहा है। लेकिन चेहरा पूरी तरह से जल चुका है।
जबकि शरीर आधा जला हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है।