फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दबंगई...टक्कर मारकर पैर पर चढ़ाई कार फिर की मारपीट, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Jun 2024 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

टिहरी निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उसका भाई विष्णु अपने दोस्त विकास के साथ ग्राफिक एरा अस्पताल से काम कर स्कूटी से लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और विष्णु के पैर पर चढ़ा दी।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल से ड्यूटी से लौट रहे स्कूटी सवार युवकों को एक कार ने टक्कर मारकर युवक के पैर पर चढ़ा दी। इसके बाद गाली गलोच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर एक को नामजद करते हुए पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीडि़तों का आरोप है कि कार सवार युवकों ने दबंगई दिखाते हुए जानबूझकर कार उनके ऊपर चढ़ाई है। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि टिहरी गढ़वाल निवासी राहुल कुमार ने शिकायत की है। 17 जून की रात को उसका भाई विष्णु प्रसाद अपने दोस्त विकास के साथ ग्राफिक एरा अस्पताल से काम कर स्कूटी से लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और विष्णु के पैर पर चढ़ा दी।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag Accident: हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच पूरी, रिपोर्ट डीएम को सौंपी, ये मानी जा रही दुर्घटना की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गाली गलौच करते हुए अन्य युवकों को बुलाकर मारपीट करने लगे। इससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोहित कश्यप निवासी झाझरा समेत पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें