फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दहशत का पर्याय बिल्डर जिला बदर

Wed, 08 Jul 2026 02:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस कॉलोनी में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिले से बाहर कर दिया है। पुनीत अग्रवाल को निर्धारित अवधि तक देहरादून जनपद की सीमा से बाहर रहना होगा और बिना अनुमति जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा।पुलिस-प्रशासन ने यह कार्रवाई उसके खिलाफ लगातार सामने आ रही आपराधिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए की है। बताया जा रहा है कि पुनीत अग्रवाल के खिलाफ एटीएस कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में कई बार विवाद, मारपीट और लोगों को धमकाने की शिकायतें सामने आई थीं। उनके खिलाफ रायपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं। सबसे चर्चित मामला कुछ समय पहले वैज्ञानिक दंपती के साथ मारपीट और अभद्रता का था। इस घटना का वीडियो भी चर्चा में रहा था, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की थी। पुलिस की रिपोर्ट और आपराधिक इतिहास के आधार पर जिला प्रशासन ने माना कि पुनीत अग्रवाल की मौजूदगी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसी आधार पर उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई। एसपी देहात ऋषिकेश जया बलूनी ने बताया कि पुनीत अग्रवाल को जिला बदर करने के आदेश हुए थे। उसे अदालत में चल रहे मामलों की सुनवाई में शामिल होने के लिए अनुमति लेकर ही जिले में प्रवेश की छूट रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें