बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित, लोग परेशान - मानवाधिकार मंच समिति के जिला सचिव एडवोकेट शिवा वर्मा ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री को भेज ज्ञापन - कहा- शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, लक्ष्मण चौक, गांधी रोड, दर्शनलाल चौक में आ रही समस्या माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। शहर में कई इलाकों में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित होने से उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायत केंद्रों में शिकायत दर्ज करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। मानवाधिकार मंच समिति के जिला सचिव शिवा वर्मा ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर को ज्ञापन भेजकर शिकायत की है। 10 गांधी रोड निवासी एडवोकेट शिवा वर्मा की ओर से भेजे ज्ञापन में कहा है कि गांधी रोड, दर्शन लाल चौक, लक्ष्मण चौक, राजपुर रोड, मोहनपुर में इंटरनेट व लैंडलाइन सेवा बाधित चल रही है। इंटरनेट सेवा न मिलने के कारण लोगों का व्यवसाय व ड्यूटी का कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर स्थायी समाधान कराने का आग्रह किया है। वहीं, अलकनंदा कॉलोनी (राजपुर रोड) निवासी डॉ. पीके भारती व लक्ष्मण चौक निवासी सत्यदेव शर्मा ने कहा कि वे बीएसएनएल केंद्र में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। कहा कि सेवा के बाधित होने के बावजूद उपभोक्ताओं को बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। --------------- पिछले कुछ दिनों से तकनीकी समस्या आ रही है। अपग्रेडेशन का काम भी किया जा रहा है। इस कारण कुछ इलाकों में थोड़ी समस्या आ रही है। सेवाओं को जल्द बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है... पीके शर्मा, उप महाप्रबंधक, बीएसएनएल गौरव