फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बुजुर्ग किसान से नकदी छीनने वाले सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने चार नवंबर को किसान से नकदी छीनने वाले पुल नंबर एक निवासी सोहेल और आवेश को शुक्रवार को बकरी फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास 2200 रुपये नकदी, आधार कार्ड और पर्स मिला। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि कालसी थाना क्षेत्र के उभरेऊ निवासी भगत सिंह विकासनगर मंडी से अदरक बेचकर घर जा रहे थे। मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप वाली गली के पास दो युवक उनसे पर्स और आधार कार्ड छीनकर ले गए। पीड़ित के मुताबिक पर्स में 12 से 15 हजार की नकदी थी। पीड़ित ने रुपये छीनने वालों की पहचान कर ली थी। पुलिस ने दोनों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया था। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें