फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने जीजा की हत्या कर शव नदी में फेंका, ऊपर आया तो चार टुकड़े कर खेत में दबाया

Fri, 27 Sep 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार के लक्सर में महाराजपुर कलां से करीब दो सप्ताह पहले लापता हुए पंकज की हत्या की गई थी। शराब के नशे में जीजा की कोई बात इतनी बुरी लगी कि साले ने ही उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन


तीन दिन बाद पानी भरने से शव उतराने लगा तो उसने चार टुकड़े कर खेत में दबा दिए। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही खेत से शव बरामद कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बृहस्पतिवार शाम लक्सर कोतवाली में सीओ राजन सिंह ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि महाराजपुर कलां निवासी पंकज पुत्र विशंभर 13 सितंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। भाई वीर सिंह ने 17 सितंबर को कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन की तो उसकी बाइक सिधड़ू गांव स्थित उसकी ससुराल से बरामद हुई थी। शक होने पर पुलिस ने पंकज के सगे साले समेत अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की। कुछ अहम सुराग हाथ लगे तो पुलिस ने पंकज के साले नीटू पुत्र प्रेमचंद को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और जीजा की हत्या की बात स्वीकारी। पूछताछ में नीटू ने बताया कि उसकी पत्नी जीजा के घर गई थी। 13 सितंबर को पंकज उसकी पत्नी को बाइक से सिधड़ू गांव छोड़ने गया था। उसने शराब पी रखी थी। इस पर नीटू उसे वापस महाराजपुर छोड़ने चला गया। यहां पंकज ने नीटू को कुछ उल्टा सीधा बोल दिया।

इस पर नीटू अपने जीजा पंकज को वापस सिधड़ू लेकर आ गया। रात में दोनों ने गांव के बाहर ही नदी किनारे बैठकर शराब पी। नशा होने पर नीटू ने पंकज की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। तीन दिन बाद वह नदी किनारे गया तो शव फूलकर उतराने लगा था।

सीओ ने बताया कि नीटू ने धारदार हथियार से शव के चार टुकड़े कर दिए और बोरी में बंद कर खेत में दबा दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सिधड़ू गांव के पास एक गन्ने के खेत से पंकज का शव बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, एसआई बृजपाल सिंह, लोकपाल परमार, आशीष शर्मा, नवीन चौहान, नरेश चंद्र, सत्येंद्र सिंह, मोहन पंवार, मुकेश चौहान, राजेंद्र सिंह और उपेंद्र सिंह शामिल रहे।

उजड़ गए दो परिवार
नीटू की नादानी से हंसते खेलते दो परिवार उजड़ गए। नीटू को शराब के नशे में अपने जीजा की बात इतनी नागवार गुजरी कि वह अपने रिश्ते को भी भूल गया। नीटू को यह भी अहसास नहीं हुआ कि वह अपनी ही बहन के सिंदूर को उजाड़ने जा रहा है। नीटू ने जिस तरीके से अपने जीजा की हत्या की है, उससे गांव का हर कोई हैरान है। वहीं, घटना के खुलासे के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा है। दोनों परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के घरों पर रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें