फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ढाबे के विवाद में जीजा-साला पक्ष भिड़े, क्रॉस प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मणवाला चौक पर ढाबा संचालन और पुरानी साझेदारी के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पटेलनगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले पक्ष के मुकीम मलिक ने पुलिस को बताया कि उनका अपने साले गालिब के साथ साझेदारी में ढाबा था। साझेदारी खत्म होने के बाद मुकीम ने पास में ही अपनी अलग दुकान खोल ली जिससे गालिब नाराज रहने लगा। मुकीम का आरोप है कि नौ जनवरी की रात गालिब के साथियों ने उनके ढाबे पर आकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष की प्रवीन खातून ने आरोप लगाया है कि नौ जनवरी की रात सवा 11 बजे मुकीम और उसके तीन साथी घर का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए। आरोप है कि हमलावरों ने वहां सो रहे अनस और शादाब पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अनस के हाथ की हड्डी टूट गई। थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी का कहना है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें