बृजेश कुमार संत, एमडीडीए उपाध्यक्ष
- फोटो : DEHRADUN
बृजेश संत ने मंगलवार को एमडीडीए के उपाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। प्राधिकरण पहुंचने पर सचिव पीसी दुम्का और हरवीर सिंह ने उनका स्वागत किया। सामान्य परिचय के बाद उन्होंने प्राधिकरण के कामकाज को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान को लागू करवाने पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा पारदर्शिता और लोगों को सहूलियत देने पर जोर दिया जाएगा। प्राधिकरण आने वाले लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान होना चाहिए। उन्होंने नक्शा पास करने में लोगों को आ रही दिक्कतों को दूर करने और वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिलाने के निर्देश दिए। मा.सि.रि.