दोनों पक्षों में शादी की बात तय हो गई। बुधवार को दोनों परिवार हरिद्वार के एक होटल में पहुंचे और यहां रीति रिवाज से शादी हुई। दोनों परिवार के लोग होटल के ही कमरों में सोने चले गए। इस बीच दुल्हन रात में किसी समय करीब दो लाख के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी लेकर अपने भाई के साथ फरार हो गई।
दुल्हन और उसके भाई को कमरे से गायब देखा तो आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने हरिद्वार पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। हरिद्वार पुलिस ने रिश्ता रुड़की में तय होने की बात बोलकर मामला रुड़की क्षेत्र का होना बताया।
पीड़ित परिवार अब कार्रवाई के लिए हरिद्वार और रुड़की पुलिस के चक्कर काट रहा है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला हरिद्वार का है, इसलिए परिवार को हरिद्वार भेज दिया गया है।