फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ब्रेक फेल होने से सड़क से नीचे गिरी कार, पेड़ पर अटकी

विज्ञापन
साहिया - क्वानू मोटर मार्ग पर सड़क से नीचे गिरने के बाद पेड़ पर अटकी कार। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साहिया। साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर साहिया छानी के पास ब्रेक फेल होने से एक कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क से नीचे गिरी, फिर पेड़ के सहारे अटक गई। कार में चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि किसी को भी चोटेंं नहीं आईं। जेसीबी और ग्रामीणों की सहायता से कार को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि रविवार को उद्पाल्टा निवासी शशकु कार से साहिया-क्वानू मार्ग से जा रहे थे। वाहन में तीन अन्य लोग भी सवार थे। साहिया छानी के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरते हुए एक पेड़ के तने में जाकर फंस गई। किसी तरह वाहन सवार कार से बाहर निकले। चालक ने बताया कि कार का ब्रेक फेल हो गया था। मोड पर वाहन अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें